{"_id":"5b4b93f74f1c1b4d748b4f07","slug":"101531679735-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय और फलदार पौधे रोपित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधीय और फलदार पौधे रोपित किए
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधे लगाओ धरती का श्रंगार बढ़ाओ
छुटमलपुर (सहारनपुर)। लायंस क्लब छुटमलपुर शाखा की ओर वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को कमालपुर स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ कालेज के प्रांगण में 40 औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस मौके पर चेयरमैन लॉयन अनिल सैनी ने कहा कि वृक्ष ही हमारा जीवन और धरती का श्रंगार है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी परवरिश करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। अध्यक्ष लायन डा वीके मित्तल ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने 40 पौधे रौंपे हैं। लायन बंधु रौंपे गए पौधों के बड़े होने तक उनकी नियमित रूप से देखभाल भी करेंगे। सचिव लॉयन सचिन खुराना ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के आंगन में एक-एक पौधा लगाकर उसकी नियमित रूप से देखभाल करें। लायन दीपक ठक्कर, लायन चौधरी राजबीर सिंह, लॉयन मेजर डा. मोलकराम, लॉयन मुकेश गुप्ता, सत्यप्रकाश बत्रा, सतीश राठौर, सचिन कांबोज आदि मौजूद रहे।