फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रमजान में जकात निकालने का 70 गुना सवाब: फारुकी

रमजान में जकात निकालने का 70 गुना सवाब: फारुकी

Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रमजान में जकात निकालने का 70 गुना सवाब: फारुकी
रमजान में जकात निकालने का 70 गुना सवाब: फारुकी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि पवित्र रमजान माह के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस माह में जकात निकालने पर अल्लाह ताआला आम दिनों से 70 गुना सवाब देता है।

मुकद्दस रमजान के महीने की फजीलतों पर रोशनी डालते हुए मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि पूरे साल में किसी भी महीने और किसी भी दिन जकात निकाली जा सकती है। लेकिन अगर यही काम रमजान के महीने में किया जाए तो अल्लाह ताआला अपने बंदों को इस अमल के लिए 70 गुना सवाब इनायत फरमाएंगे। उन्होंने कहा कि हराम माल में जकात वाजिब नहीं होगी। अगर किसी के पास हलाल व हराम माल मिला जुला है तो उसमें से हराम माल अलग करके देखा जाएगा जिसके बाद जकात अदा की जाएगी। मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि अगर किसी औरत के पास निसाब के बराबर जेवरात हों या नकद रुपये हों तो इस पर जकात है। क्योंकि वह जेवरात की मालिक है, इसके लिए उसे शौहर की इजाजत या मर्जी जरूरी नहीं है। उसे ये जकात अपने पास से अदा करनी चाहिए। अगर देने के लिए पैसे नहीं हैं तो जेवर बेचे, लेकिन जकात जरूर अदा करे। हां अगर शौहर बीवी की तरफ से दे दे या बीवी अपने शौहर से लेकर देदे तो जकात अदा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed