{"_id":"5b0b073a4f1c1baa6e8b4fe1","slug":"101527449402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में लगी ट्रैक्टरट्राली से पेयजल पाइप फटी, लोगों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में लगी ट्रैक्टरट्राली से पेयजल पाइप फटी, लोगों ने प्रदर्शन किया
Updated Mon, 28 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल पाइप फटी, लोगों ने प्रदर्शन किया
देवबंद (सहारनपुर)। नगर की मोहल्ला कोहला बस्ती में उस समय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया जब अवैध खनन में लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से पेयजल की पाइप फट गई और वहां जलभराव हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इस दौरान लोगों ने वार्ड सभासद पर भी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।
कोहला बस्ती में एक स्थान पर मिट्टी भराव आदि का कार्य चल रहा है। इसके चलते प्रतिदिन यहां से अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां गुजर रही हैं। इससे लोग पहले से ही परेशान थे। रविवार दोपहर खनन से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली वहां से गुजरी तो उनके दबाव से पालिका का पेयजल आपूर्ति का पाइप फट गया। इससे जलभराव हो गया। लोगों का आरोप है कि पाइप फटने के कारण लोगों के घरों में टोंटियों में पानी जाने बंद हो गया। इससे रमजान माह में परेशानी उठानी पड़ी। इससे गुस्साए लोगों ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया और रास्ता बंद कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान इलतजा, उस्मान, शहजाद, मुस्तफा, कल्लू, जमीर हसन, जुनैदा, शबनम, बाबूू, फैजान, मोहतरम, यासीन, आबिद आदि ने आरोप लगाया कि सांठगांठ के चलते लगातार अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां यहां से गुजर रही है। इससे लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने वार्ड सभासद पर अनदेखी करने तथा समस्याओं का समाधान न कराने का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची और लोगों को शांत किया। बाद में पालिका कर्मियों को बुलाकर टूटी पाइप लाइन को दुरुस्त कराया गया।