फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जल निगम कर्मियों का धरना 17 को लखनऊ में

जल निगम कर्मियों का धरना 17 को लखनऊ में

Wed, 16 May 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मियों का धरना 17 को लखनऊ में
जल निगम कर्मियों का धरना 17 को लखनऊ में
विज्ञापन

छुटमलपुर। जल निगम की आर्थिक बदहाली से त्रस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुधार न होने तक आर पार के आंदोलन का एलान कर दिया है। समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने लखनऊ में धरना कार्यक्रम की सफलता के लिए क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं के कर्मचारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

जल निगम कर्मचारी विगत एक माह से सप्तम वेतनमान तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के गठन आदि मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलनरत हैं। गत एक सप्ताह से जिला मुख्यालयों पर जहां सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी बांहों पर काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं वहीं शाम के वक्त गेट मीटिंग का आयोजन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। 17 मई को लखनऊ में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारियों के लिए जल निगम समन्वय समिति के जिला प्रवक्ता वीपी मित्तल, सह प्रवक्ता अरविंद शर्मा, पवन कुमार, मजहर अब्बास, संजीव शर्मा आदि ने बेहट तहसील की योजनाओं पर पहुंच कर कर्मचारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ कूच का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता वीपी मित्तल ने बताया कि आर्थिक रुप से बदहाल हो जाने के कारण कर्मचारियों को कई कई माह तक वेतन भी नहीं मिल पाता तथा अन्य सभी मेंटीनेंस संबंधी कार्य भी ठप हो चुके हैं। ऐसे में जल निगम को पूर्व की भांति अमृत योजना आदि के कार्य सौंपने तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सृजन कर समस्या का स्थाई निदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed