{"_id":"5aef530e4f1c1b5c098b874d","slug":"101525633806-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी विरोध के चलते हाईवे पर आबादी के बीच से हटा शराब ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी विरोध के चलते हाईवे पर आबादी के बीच से हटा शराब ठेका
Updated Mon, 07 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी विरोध के चलते हाईवे पर आबादी के बीच से हटा शराब ठेका
देवबंद। लोगों के भारी विरोध के चलते प्रशासन ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित शराब के ठेके को शनिवार की रात्रि में हटवा दिया। इसकी पुष्टि एसडीएम रामविलास यादव ने की है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गांधी कालोनी के मोड़ पर हाल ही में शराब का ठेका खोला गया था। इसको लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। निर्माणाधीन शराब ठेका हटाने के लिए शिक्षक नगर कालोनी के अलावा हिंदू जागरण मंच समेत कई अन्य संगठनों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया था। हवाला दिया गया कि जिस जगह पर शराब का ठेका खोला गया है वह आबादी के बीच में। वहां से कुछ दूरी पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का मंदिर और कई शिक्षण संस्थान भी मौजूद हैं। ड्राई एरिया घोषित होने के कारण शराब का ठेका यहां से स्थानांतरित किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में दो दिन पूर्व रात्रि के समय लोगों ने ठेके पर जाकर हंगामा भी किया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर मामला शांत कराया था। बावजूद इसके लोग ठेके को वहां से हटवाने की मांग पर अड़े रहे। शनिवार की रात्रि में एसडीएम रामविलास यादव ने मौके पर जाकर ठेका स्वामी को दुकान दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया। एसडीएम ने बताया कि निर्माणाधीन शराब का ठेका अब मंडी समिति व फ्लाईओवर के निकट बायीं साइड में बनाया जाएगा। ठेका हटने पर लोगों ने इसे अपनी जीत बताया है।