{"_id":"5ae2275e4f1c1b66098b6bf7","slug":"101524770654-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
विज्ञापन
यातायात नियम का पालन करने की शपथ दिलाई
बड़ौत (बागपत)। इंडियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्कूल बस के चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम की शपथ दिलाई और कठपुतली के माध्यम से उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्य बीना आर्य और देवेंद्र आर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जहां स्कूली बसों के चालकों और स्कूल से जुडे़ लोगों को कठपुतली के शो के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के साथ चलने के प्रेरित किया। डायरेक्टर ने सभी से आग्रह किया कि वे वाहन चलाते समय ईयर फोन का इस्तेमाल न करें और नशा भी न करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीना आर्य ने भी परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की और यातायात नियम का पालन करने की बच्चों को शपथ दिलाई। संचालन देवेंद्र ने किया।