{"_id":"5ab7fe654f1c1b27088b71be","slug":"101522007653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में अपनाएं श्रीराम के आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में अपनाएं श्रीराम के आदर्श
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में अपनाएं श्रीराम के आदर्श
चिलकाना। सुल्तानपुर में श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्री सत्संग मंडल द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ का समापन श्री राम स्तुति के साथ हो गया। पंडित जयनारायण शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम ने असत्य, अन्याय, शोषण का सदैव विरोध किया। धरती को पापियों से मुक्त करने के लिए उनका प्रकटोत्सव इस धरा पर हुआ था। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। अखंड पाठ के समापन कराते हुए पंडित विनोद भारद्वाज ने कहा कि श्रीराम का जीवन आदर्शों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने जन मानस को पारिवारिक रिश्तों को निभाने की कला बताई।
इस दौरान श्रीराम सत्संग मंडल के नए अध्यक्ष का दायित्व शिवनंदन शर्मा को सौंपा गया तथा पाठ करने वालों को पुरस्कृत किया गया। आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में डा. हुकम सिंह, अरविंद कुमार, आशु सैनी, राजकुमार, गौरव गुप्ता, नीलकमल गुप्ता, शेर सिंह सैनी, शोपाल कांबोज, निशांक जैन, रिंकू जैन, विवेक गुप्ता, सुरेश सैनी, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।