फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू अंबावत ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

भाकियू अंबावत ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन

Sat, 29 Dec 2018 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
भाकियू अंबावत ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन
भाकियू अंबावत ने सौंपा एडीएम को ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने और गन्ना माफिया पर अंकुश लगाने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने अपर जिलाधिकारी एसके दूबे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिडवी और टोडरपुर शुगर मिल को चलवाने की मांग भी की।

शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने से पहले कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू अंबावत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसान और मजदूर से लेकर व्यापारी तक सभी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि समय पर पर्चियां नहीं मिलने के कारण किसानों को अपना गन्ना कोल्हुओं पर औने पौने दामों पर डालने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना माफियाओं ने ऐसे किसानों की पर्चियां बनवा रखी हैं जिनके पास गन्ना ही नहीं है। जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान ने सर्व सम्मति से सोमवीर को युवा इकाई का जिलाध्यक्ष नामित किया। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने पूरा कर्ज माफ करने और बंद शुगर मिलों को संचालित कराने आदि मांग की। अध्यक्षता अनिल चौहान और संचालन अमित ने किया। इसमें अर्जुन सिंह, जोनी चौधरी, वेद पाल राणा, तकी चौधरी, प्रकाश चंद, मांगेराम शर्मा, देशराज राणा, विनोद, सुखवीर मुखिया, कर्मवीर, अनुज, राहुल, पवन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed