फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गुरूकुल विद्यापीठ में तीन दिवसीय वेद पारायण यज्ञ संपन्न

गुरूकुल विद्यापीठ में तीन दिवसीय वेद पारायण यज्ञ संपन्न

Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
गुरूकुल विद्यापीठ में तीन दिवसीय वेद पारायण यज्ञ संपन्न
गाय का पालन करेंगे तो राष्ट्र की होगी रक्षा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। गुरुकुल विद्यापीठ में चल रहे वेद पारायण यज्ञ में तीसरे दिन वक्ताओं ने राष्ट्र सुरक्षा हेतु गोमाता की सुरक्षा को आवश्यक बताया है। कहा कि जब गाय का पालन करेंगे तो राष्ट्र की रक्षा कर सकते हैं।

स्वामी शांतनु महाराज तीसरे दिन यज्ञ के ब्रह्मा रहे। यजमान पीयूष त्यागी एवं सूर्यकांत त्यागी रहे। अमरेश आर्य व सुरेंद्र आर्य ने कहा कि जब तक हम सभी में एकता नहीं होगी, तब तक राष्ट्र व गोरक्षा नहीं हो सकती है। गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के प्रवक्ता मनु देव और श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा के विनोद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जीवन में यदि कुछ करना है तो आत्मरक्षा आवश्यक है। अशोक गुप्ता ने एकता पर बल दिया। अधिवक्ता ब्रह्म सिंह पुंडीर और डा. अशोक त्यागी ने कहा कि हमें राष्ट्र व गोमाता की रक्षा करनी है। यदि गोमाता हमारी इस राष्ट्र में है तो हम भी सुरक्षित हैं। योगेश दत्त आर्य ने कहा कि गोमाता हमें स्वस्थ रखने के लिए दूध देती है। इस देश के ऋषि मुनि पारस पथरी है, जो निर्गुण को सगुण बना देते हैं। योगाचार्य त्रिलोकचंद ने कहा कि राष्ट्ररक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। बलराम ने महर्षि दयानंद के बारे में कहा कि राष्ट्ररक्षक सही रूप में महर्षि दयानंद का उद्घोष रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनेश्वर प्रसाद, नकली सिंह, कंवरपाल, रघुवीर सिंह, डा. धूम सिंह, जगदीश त्यागी, प्रदीप चौधरी, राजकुमार जाटव, सुभाष त्यागी, अजब सिंह, यशपाल सिंह, प्रीति, ममता, मदनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed