फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सा सुविधा के लिए दिव्यांगों का होगा चयन

चिकित्सा सुविधा के लिए दिव्यांगों का होगा चयन

Tue, 15 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा सुविधा के लिए दिव्यांगों का होगा चयन
चिकित्सा सुविधा के लिए दिव्यांगों का होगा चयन
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के तहत छह से 18 वर्ष की आयु के दिव्यांग बच्चों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे, जिनका आयोजन शिक्षा और चिकित्सा विभाग द्वारा किया जाएगा। शिविर में चिह्नित दिव्यांगों को मेडिकल बोर्ड के द्वारा आवश्यकता के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही चिह्नित दिव्यांगों को शल्य चिकित्सा, सर्जरी एवं जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नकुड़ के बीआरसी पर 17 अगस्त, रामपुर मनिहारान के बीआरसी पर 18 अगस्त, बेहट के बीआरसी पर 19 अगस्त, देवबंद में शिव मंदिर जूनियर हाई स्कूल में 21 अगस्त, ब्लॉक संसाधन केंद्र मवीकलां में 22 अगस्त और नगर के अरबन रिसोर्स सेंटर नुमाइश कैंप में 29 अगस्त को शिविर लगाया जाएगा। कहा कि दिव्यांग बच्चों को किसी भी प्रकार की सुविधा पाने के लिए प्रमाण पत्र चाहिए। ऐसे में दिव्यांग बच्चों को शिविर में लेकर जाना जरूरी है। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चार फोटो चाहिए, जिनमें दिव्यांगता स्पष्ट नजर आए।
विज्ञापन


पुस्तकों का वितरण कराएं प्रधानाचार्य
सहारनपुर। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क प्रदान की जाने वाली किताबें यूआरसी नुमाइश कैंप को प्राप्त हो चुकी हैं। डीआईओएस आरके तिवारी ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अतिशीघ्र यूआरसी से किताबें प्राप्त कर बच्चों में वितरित कराने के निर्देश दिए हैं। किताब संबंधी किसी भी समस्या का समाधान मोबाइल नंबर 9415904421 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed