{"_id":"5980cb464f1c1b66728b46ed","slug":"101501612870-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का आंदोलन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का आंदोलन कल से
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसानों का आंदोलन कल से
देवबंद (सहारनपुर)। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने तीन अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को पनियाली कासिमपुर में किसानों की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बजाज शुगर मिल गांगनौली पर गन्ना किसानों का करीब 56 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें देवबंद गन्ना समिति का आठ करोड़ और 15 करोड़ ब्याज का शामिल है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष चीनी मिलों ने सबसे अधिक लाभ कमाया है। बावजूद इसके गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। इस कारण किसान आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। वर्मा ने सरकार, प्रशासन और चीनी मिल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए यदि जल्द बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो तीन अगस्त से आंदोलन की शुरूआत कर दी जाएगी। अध्यक्षता नवाब सिंह व संचालन गुलविंदर सिंह बंटी ने किया। इस मौके पर अंकित चौधरी, वरूण कुमार, भगत सिंह, समरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, प्रविंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरुण कुमार आदि रहे।