फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कुतों से परेशान लोगों ने पकड़कर नगर निगम में फेंका, नारेबाजी

कुतों से परेशान लोगों ने पकड़कर नगर निगम में फेंका, नारेबाजी

Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
कुतों से परेशान लोगों ने पकड़कर नगर निगम में फेंका, नारेबाजी
आवारा कुत्तों को पकड़कर नगर निगम में फेंका, नारेबाजी
विज्ञापन

सहारनपुर। मोहल्ला नूरबस्ती में कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और मोहल्ले के आवारा तथा आदमखोर कुत्तों को पकड़कर नगर निगम में डाल दिया।
मोहल्ला नूर बस्ती में रविवार को कुत्तों ने पांच साल की एक मासूम को नोंच डाला था। जिस पर लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से आवारा एवं आदमखोर कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की थी। लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। नतीजतन तीन और बच्चों को कुत्तों ने काट लिया।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने खुद की मोहल्ले के कुत्तों को पकड़ना शुरू किया और कई कुत्तों को पकड़कर नगर निगम परिसर में फेंक दिया। सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार चौधरी के नेतृत्व में नूरबस्ती के लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मोहल्ले के आवारा कुत्तों को खुद पकड़कर नगर निगम में फेंक दिया। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से आवारा कुत्तों से निजात दिलाए जाने की मांग की। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों को पकड़ने पर आपत्ति जताई
सहारनपुर। पीपुल फार एनीमल्स संस्था के चेयरमैन आरके शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा है कि सहारनपुर में आवारा कुत्तों के लिए कोई सेल्टर हाउस नहीं है। आवारा कुत्तों की नसबंदी नहीं की जा रही है। कुछ लोग आवारा कुत्तों के चारो पैर बांधकर सार्वजनिक स्थल पर कड़ी धूप में डालकर नारेबाजी कर रहे थे। जिसकी संस्था कड़े शब्दों में निंदा करता है। कुत्तों के साथ मारपीट करना, उनको गलियों से उठाकर जंगलों में छोड़ना उचित नहीं है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। बैठक में श्यामलाल आर्य, अंजना जैन, सरिता नेगी, संदीप कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद याहिया, मोहम्मद हैदर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed