{"_id":"5db9cb748ebc3e017d365578","slug":"100-years-of-church-saharanpur-news-mrt4510551147","type":"story","status":"publish","title_hn":"असेंबली ऑफ गॉड चर्च ने पूरे किए 100 साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असेंबली ऑफ गॉड चर्च ने पूरे किए 100 साल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असेंबली ऑफ गॉड चर्च ने पूरे किए 100 साल
सहारनपुर। गिल कालोनी स्थित असेंबली ऑफ गॉड चर्च के 100 साल पूरे होने पर जीर्णोद्धार कर कायाकल्प किया गया। इस मौके पर चर्च का उद्घाटन कर समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए लोगों ने हिस्सा लिया।
मंगलवार की रात चर्च के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी तादात में लोग प्रार्थना करने पहुंचे। इस दौरान बाइबिल के संदेश को लोगों को बताया गया। फादर राजन पिल्ले ने कहा कि यह चर्च भारत के चर्चों में अपना एक खास और अलग स्थान रखता है। 1915 में शुनमेकर ने इसकी स्थापना की थी। तब से लेकर यह चर्च बदहाल स्थिति में था, जिसके पुर्निर्माण के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाया और आज यह चर्च अपने आप में इतिहास बन रहा है। इस असेंबली ऑफ गॉड चर्च में अब तक लगभग 1.5 करोड़ रुपया खर्च हो गया है और लगभग एक करोड़ रुपये की लागत का काम बाकी है। पहले स्थापना के समय से इस चर्च का नाम असेंबली ऑफ गॉड था, जिसका नाम बदलकर सेंडनेरी एजी चर्च रखा गया है, अब इसी नाम से चर्च की पहचान होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देश के सभी चर्चों में सबसे बड़े पास्टर डाक्टर डी मोहन शामिल हुए। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में डाक्टर पी मैथेयी, लाइफ स्प्रिंग एजी चर्च लखनऊ के सीनियर पास्टर डाक्टर पापई मथाई, जनरल सुप्रिंटेंडेंट डाक्टर डी मोहन, ग्रेस असेंबली ऑफ गॉड चर्च न्यूयार्क के राजन एम फिलिप, ग्लोबल क्रिश्चियन लाइफ सेंटर नई दिल्ली से रॉबर्ट जयराज, फादर राजन पिल्लई, फादर डेनियल मसीह, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, आम आदमी पार्टी के नेता योगेश दहिया, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, मनोज कुमार, राहुल पटेल सहित उत्तराखंड और हरियाणा से आए लोग शामिल हुए।