फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   100% patients of home isolation should be given medicines: Mandalayukta

होम आइसोलेशन के शत प्रतिशत मरीजों को दी जाए दवा: मंडलायुक्त

Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
100% patients of home isolation should be given medicines: Mandalayukta
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित कोई भी मरीज इलाज से वंचित ना रहने पाए। होम आइसोलेशन के शत प्रतिशत मरीजों को जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उन्होंने टेली मेडिसिन सेवा को और बेहतर बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। वह शनिवार को वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के साथ संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मरीजों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें भय की स्थिति से बाहर निकालने के भी प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोविड अस्पताल अपने यहां उपलब्ध बेड की संख्या तथा मरीजों की संख्या का एक डिस्पले बोर्ड लगाएगा। इसकी सूचना एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय में हम सभी को धैर्यपूर्वक संक्रमण की चुनौती का सामना करना है। मंडल के तीनों जनपदों में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। यदि जीवन रक्षक दवाओं की कहीं पर भी कालाबाजारी की घटना पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू और साप्ताहिक कर्फ्यू को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। साथ ही कर्फ्यू के दौरान अधिक से अधिक साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन तथा फॉगिंग पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ चिकित्सक कोविड अस्पतालों में निरंतर भ्रमण करें। डॉक्टर्स, पैरामेडिकल तथा सफाईकर्मी स्वयं का बचाव करते हुए कोविड मरीजों का ख्याल रखें। डॉक्टर्स व पैरामेडिकल के संक्रमित होने की स्थिति में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि हर जनपद में हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है। इन हेल्पलाइनों में प्रशिक्षित व संवेदनशील लोगों की ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed