फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 hours jammed on the highway

राजमार्ग पर 10 घंटे लगा रहा जाम

Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 hours jammed on the highway
रुड़की पंचकुला राजमार्ग पर लगा जाम। - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। रुड़की पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर निर्माणाधीन सड़क पर ट्रक धंसने के कारण करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा। जिसमें हजारों वाहन फंसे रहे तथा यात्रियों को भारी परेशानी क ा सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण रुड़की से पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग 73 का पुनर्निर्माण करा रहा है, जिसमें एक बाईपास का भी निर्माण हो रहा है। रविवार रात्रि करीब 2 बजे इसी बाईपास के समीप बजरी से ओवरलोड 16 टायरा ट्रक कच्ची सड़क पर धंस गया। ट्रक इस प्रकार धंसा की एक सड़क की एक साइड पूरी तरह से बंद हो गई। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगनी आरंभ हो गई। इस दौरान यमुनानगर की लकड़ी मंडी शनिवार तथा रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुली। जिसके लिए सहारनपुर से यमुनानगर की ओर जाने वाली हजारों लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां भी इसी जाम में आकर फंस गई तथा जाम सरसावा से सहारनपुर की ओर करीब 10 किलोमीटर तक लंबा हो गया। यही स्थिति सड़क के दूसरी तरफ भी रही जहां जाम यमुना नदी के पुल तक जा पहुंचा। स्थिति यह हुई की रात 2 बजे लगा जाम पूरी तरह से फंस गया तथा वाहन जहां के तहां थमे रहे। रात्रि होने के कारण पुलिस को भी कुछ रास्ता नहीं सूझा। सोमवार सुबह के समय करीब 10 बजे पुलिस ने किसी प्रकार जेसीबी मशीन को बुलवाकर ट्रक को खिंचवा कर एक साइड किया तब जाकर जाम खुलवाया। आलम यह रहा कि जाम खुलने के बावजूद भी ट्रैफिक को सामान्य होने में 2 घंटे से भी अधिक का समय लगा तथा दोपहर 12:30 बजे के करीब जाकर सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति सामान्य हो पाई। इस संबंध में सरसावा थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि ओवरलोड ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed