फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 arms licenses suspended in the district

सहारनपुर में 10 शस्त्र लाइसेंस हो चुके निलंबित

Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 arms licenses suspended in the district
सहारनपुर। आपराधिक मामलों में नामजदगी अथवा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। इस साल में अब तक 10 शस्त्र लाइसेंस का निलंबन भी हो चुका है तथा निरस्तीकरण के लिए जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में वाद दायर हैं।
विज्ञापन

जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें भूमाफिया, वन्य जीव पर हमले के आरोपी, हर्ष फायरिंग के आरोपी, जानलेवा हमले के आरोपी, शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं। सहारनपुर पुलिस की तरफ से साल 2020 में ऐसे मामलों में आरोपी 12 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। उनमें से 10 लाइसेंस निलंबित हो गए हैं। इसके अलावा करीब 23 शस्त्र धारकों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद चल रहे हैं। उन सभी में लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे गए हैं। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जनपद में 10 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की निर्धारित प्रक्रिया है, जिसके तहत लाइसेंस धारकों को नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस का जवाब नहीं मिलने अथवा की स्थिति में लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में हैं 17300 शस्त्र लाइसेंस
सहारनपुर जनपद में करीब 17300 लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस हैं। वैसे तो लोग शस्त्र लाइसेंस अपनी सुरक्षा के लिए लेते हैं, लेकिन लाइसेंसी असलहा का प्रयोग रंजिश और दिखावे में भी होने लगा। कई अवसर पर लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग के मामले भी सामने आए हैं। आपराधिक मामलों में भी लाइसेंसी शस्त्र का प्रयोग हुआ, जिस कारण ऐसे शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने की दिशा में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed