फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   1.6 degree minimum temperature, chill disturbed

1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान, ठिठुरन ने किया परेशान

Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
1.6 degree minimum temperature, chill disturbed
सहारनपुर। दोपहर में तेज धूप निकलने के बावजूद सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठिठुरन ने बेहाल कर दिया है। इसका प्रभाव बाजारों में भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 और अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में शनिवार के मुकाबले हल्का से बदलाव हुआ। न्यूनतम में मामूली वृद्धि हुई तो अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल हो गया है। लोग अपने घरों से गर्म कपड़ों में लिपटकर बाहर निकल रहे हैं। ठंड के प्रकोप का आलम यह है कि शहर के मोरगंज, दाल मंडी पुल, मटिया महल, हिरनमारान, जामा मस्जिद, शहीद गंज, नखासा बाजार आदि स्थानों पर आम दिनों में जबरदस्त भीड़ रहती थी, लेकिन रविवार को दोपहर 12 बजे तक भी बाजारों में खास चहल पहल नहीं दिखी। घंटाघर के आसपास तो दुकानों पर ग्राहकों की कमी का यह असर था कि दुकानदार और दुकानों पर कार्य करने वाले सर्दी से बचाव के लिए दुकान के बाहर अलाव सेंकते नजर आए। वहीं, सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार का कहना है कि तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का प्रभाव हवा पर है, जिससे हवा बहुत ठंडी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed