{"_id":"67ad8f356eb1bc554b0b59bf","slug":"saharanpur-bike-rammed-into-moving-truck-two-brothers-killed-third-injured-all-3-were-on-the-same-bike-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आगे चल रहे वाहन से टकराई बाइक, ट्रिपलिंग कर रहे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आगे चल रहे वाहन से टकराई बाइक, ट्रिपलिंग कर रहे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, तीसरा घायल
Thu, 13 Feb 2025 11:57 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:57 AM IST
सार
देहरादून रोड पर सड़क दूधली के पास यह हादसा हुआ। तीनों आपस में चचेरे भाई थे और एक ही कंपनी में काम करते थे। हादसे के बाद मौके पर बहुत ही खौफनाक मंजर था। जगह-जगह खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तराखंड के भगवानपुर की एक फैक्टरी में काम करने जा रहे दो चचेरे भाइयों की देहरादून रोड पर सड़क दूधली के पास हादसे में मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह तीनों एक ही बाइक सवार थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले नवीन कुमार, शुभम और हिमांशु तीनों आपस में चचेरे भाई हैं। बृहस्पतिवार सुबह तीनों भाई एक बाइक पर सवार होकर भगवानपुर स्थित फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। तीनों स्काई मैप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारी हैं। जैसे ही देहरादून रोड पर सड़क दूधली के पास पहुंचे तो आगे चल रहे अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। इसमें नवीन कुमार व शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि नवीन की छह साल पहले शादी हुई थी, जबकि उसके चचेरे भाई शुभम की 15 दिन पहले सगाई हुई थी। अप्रैल में उसकी शादी होनी थी। दोनों भाइयों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।