फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rape with two sisters

जीजा के दोस्तों ने किया सगी बहनों के साथ दुष्कर्म

Wed, 12 Jun 2013 11:14 AM IST
जौनपुर/ब्यूरो
जौनपुर/ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
rape with two sisters

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सगी बहनों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन



लड़कियों के पिता और दोनों युवकों के परिजनों के बीच कई दिनों तक पंचायत चली। पंचायत में लड़की के पिता ने दोनों लड़कों के परिजनों से विवाह करने का भी प्रस्ताव रखा लेकिन पंचायत में कुछ तय नहीं हुआ तो लड़कियों की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ सुरेरी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने दोनों बहनों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।

सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दोनों बहनों के माता और पिता चार जून को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

इसके बाद दोपहर में दोनों लड़कियों के जीजा के दो दोस्त उनके घर आए। लड़कियों से उनके माता पिता के बारे में पूछा, फिर चले गए। आरोप है कि दोनों युवक उसी रात को फिर आ गए और दोनों बहनों से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


बताया गया कि एक लड़की की उम्र 15 वर्ष तथा दूसरी 18 साल की है। लोक लाज की वजह से दोनों ने इस बात की जानकारी किसी और को नहीं दी। छह जून को दोनों लड़कियों के माता पिता वैवाहिक कार्यक्रम से लौटे तब दोनों बहनों ने अपने संग दुष्कर्म की बात बताई। यह सुनकर माता पिता के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि लड़की के पिता रामपुर थाना क्षेत्र के दमोदरा मठिया गांव निवासी दशरथ पटेल और स्वामी नाथ के घर गए और सारी बातें बताईं।

इस दौरान दोनों आरोपी युवकों के घर वालों के सामने विवाह का भी प्रस्ताव रखा लेकिन वह लोग विवाह के लिए तैयार नहीं हुए। छह से दस जून तक दोपहर तक कई चक्र में पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

पीड़ित लड़कियों के पिता के मुताबिक दोनों युवक  उनके दामाद के दोस्त होने के नाते कई बार घर आ चुके थे।
लड़कियों की मां ने रामपुर थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी।

इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी स्वामी नाथ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी दशरथ पटेल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राम नारायण कन्नौजिया का कहना है कि दुष्कर्म की घटना चार जून की है।

पीड़ित लड़कियों की मां की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत लिया है।

नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से गैंगरेप
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में मंगलवार सुबह दो लोगों ने महिला से गैंगरेप किया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी। इससे परेशान महिला ने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी बृजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


विवाहित संग गैंगरेप
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात घर में सो रही विवाहिता व उसके परिवार वालों को गांव के ही चार लोगों ने दबोच लिया। इस दौरान दो आरोपियों ने विवाहिता संग दुराचार किया। उसकी सास व बेटी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपियों की धमकी से सहमा परिवार मंगलवार को किसी तरह थाने पहुंचा और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed