{"_id":"629fa5d6c09fd82dbc4742ab","slug":"youth-injured-in-road-accident-dies-milak-news-mbd430701763","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की शादी से करीब डेढ़ माह पहले हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की शादी से करीब डेढ़ माह पहले हुई मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
मिलक थाना क्षेत्र में दो जून को हुआ था हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की पहले हो चुकी है मौत
मिलक(रामपुर)। मिलक थाना क्षेत्र में दो जून को तिराह गांव के पास दो बाइकों की भिड़त हो गई थी। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दो जून की शाम को एक व्यक्ति की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। वहीं, एक युवक का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस बीच सोमवार रात को पांच दिन चले उपचार के बाद एक बरेली में उपचार करा रहे युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक की 19 जुलाई को शादी तय थी। शादी से सवा महीने पहले युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
दो जून को मुबारकपुर गांव निवासी सर्वजीत केमरी के नगर निवासी नसीम के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर लोहा पट्टी निवासी राशिद (24) और पीपलसाना निवासी राजेश मिलक की ओर आ रहे थे। रास्ते में तिराह गांव के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए मिलक सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से राशिद और सर्वजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहीं, हादसे में घायल राजेश और नसीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हादसे के बाद सर्वजीत की दो जून को ही हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस बीच सोमवार की रात को उपचार के दौरान लोहा पट्टी निवासी राशिद की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राशिद की शादी 19 जुलाई को होनी थी। शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था जो अब मातम में बदल गया है।