{"_id":"6a04d3b7d42995b5970b831b","slug":"young-man-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-170874-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 14 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्वार। बरेली नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक उस्मान (27) निवासी मुंशीगंज की उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में उसका भाई गुलफाम भी घायल है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली स्वार क्षेत्र के मुंशीगंज निवासी उस्मान अपने भाई के साथ बरेली से पासपोर्ट का कार्य कर लौट रहा था। धर्मपुरा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक फरार हो गया। उस्मान को इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। देर रात उसका शव घर पहुंचा तो माता-पिता व भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। बुधवार सुबह उसे पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया।
उस्मान भूमिहीन गरीब परिवार से था। वह नौ भाई-बहनों में चौथे नंबर का था और मेहनत-मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद