{"_id":"6aa99d2b390a673cd40aa59e","slug":"e-rickshaw-driver-injured-after-being-hit-by-a-car-rampur-news-c-282-1-smbd1025-180171-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल
Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खजुरिया खुर्द निवासी मुन्नी देवी ने थाना खजुरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को शाम करीब 7.30 बजे उनका लड़का धर्मेंद्र अपनी ई-रिक्शा लेकर ग्राम धावनी बुजुर्ग जा रहा था। रास्ते में पुरैना तालाब के पास अज्ञात कार चालक ने तेजी व लापरवाही से उसकी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल धर्मेंद्र का रुद्रपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद