फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार एक युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
मसवासी (रामपुर)। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर मानपुर उत्तरी तिराहे के निकट लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल भेज दिया गया है। युवक नैनीताल के मल्लीताल नैनीताल का रहने वाला था।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, आशीष कुमार कटियार (22 ) निवासी बाजार वार्ड, सदर लाइन मल्लीताल नैनीताल उत्तराखंड अपने साथी ललित कुमार के साथ स्कूटी से नैनीताल जाते समय मानपुर उत्तरी गांव के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दोनों युवक बीच मार्ग पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो चुका था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक शीष कुमार दम तोड़ चुका था और उसका साथी ललित कुमार गंभीर हालत में कराह रहा था। पुलिस ने एंबुलेंस बुला कर घायल को सीएचसी भेज दिया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed