{"_id":"58fd01844f1c1b4a2c8b45da","slug":"young-died-due-to-shock-of-electric","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से राजमिस्त्री की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से राजमिस्त्री की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/ रामपुर
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर में 11 हजार की हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। आनन फानन में उसे सीएचसी में लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
नगर के मोहल्ला अमीर अली खान निवासी युनुस मियां का बेटा मोमिन मियां (28)राजमिस्त्री का काम करता है। नगर के ही एक घर में काफी समय से काम कर रह था। अचानक मृतक मोमिन का कोई दोस्त सरिया लेने के लिए आया। इस पर वह अपने दोस्त को सरिया दिलवाने एक दुकान पर गया।
विज्ञापन
वह खुद ही सरिया काटने लग। एक सरिया काट लिया गया। दूसरे लोहे के सरिये को जब सीधा करके उठाया तब उसके ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन में सरिया टच हो गया। तभी तारों में दौड़ रहा करंट सरिए में उतर आया और मोमिन को करंट ने अपनी की चपेट में ले लिया। आनन फानन में लोग मोमिन मियां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाद में मोमिन के शव को घर ले आए और सुपुर्दे ख़ाक कर दिया।
विज्ञापन