फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young beaten on railway station

खबरदार! स्टेशन मास्टर से ट्रेन का टाइम पूछा तो होगी पिटाई

Fri, 21 Oct 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
young beaten on railway station
घायल किशोर यात्री

विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस की लोकेशन पूछताछ करना एक किशोर यात्री को महंगा पड़ा। रेलवे स्टेशन के स्टाफ ने किशोर को प्लेटफार्म पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। विरोध में आए यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया और स्टेशन मास्टर के रवैये पर झड़प हुई। हंगामे के दौरान एक टिकट कांट्रैक्टर फरार हो गया। हालांकि शाम को स्टेशन मास्टर और किशोर के पक्षों में समझौता हो गया जिसमें आगे किसी तरह की कार्यवाही न करने की बात लिखी हुई है। 

 कोतवाली क्षेत्र के कूप गांव निवासी शाकिर (16) साल नगर के रेलवे स्टेशन पर आला हजरत एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के इंतजार में खड़ा था। किशोर यात्री और उसके साथ कुछ यात्री आला हजरत की लोकेशन पता करने के लिए स्टेशन मास्टर के पास पहुंचा। तब स्टेशन मास्टर भड़क उठे। इस पर खिड़की पर टिकट कांट्रैक्टर की ओर से रखे गए युवकों और पोर्टर ने मिलकर लोकेशन जानने गए यात्रियों को दौड़ा लिया। कुछ तो अपनी जान बचाकर भाग लिए।
विज्ञापन


हमलावरों ने शाकिर को प्लेटफार्म पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। किशोर-चीखता-चिल्लाता रहा और हमलावर स्टाफ उसे पीटता रहा। हमलावरों के हमले से किशोर के नीचे गिरने पर हमलावर छोड़कर फरार हो गए। यात्री को पीटने का यहां पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों ने विरोध किया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया और स्टेशन पर तमाम भीड़ जमा हो गई। काफी देर हंगामा खड़ा होने पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर राम सिंह स्टाफ का बचाव करने को जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर का कहना था कि टिकट कांट्रैक्टर सुधीश त्रिवेदी हैं। उनके भेजे हुए लोग यहां पर रहते हैं। उनके नाम क्या हैं। उनको नहीं पता। इस पर यहां पर जुटी भीड़ भड़क गई। भीड़ का कहना था स्टेशन मास्टर हमलावर को बचाने के लिए नाम छुपा रहे हैं। जिसको लेकर कुछ लोगों की स्टेशन मास्टर की झड़प हुई। काफी देर तक यहां पर रेलवे पुलिस नदारद रही।


मामला तूल पकड़ने पर जीआरपीएफ का सिपाही घायल यात्री को लेकर सीएचसी पहुंचा और मेडिकल कराया। हंगामे की सूचना पर सिविल पुलिस पहुंच गई और भीड़ को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। मामले की तहरीर दी गई है। हंगामे पर एहतियातन स्थानीय पुलिस स्टेशन मास्टर और पोर्टर को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed