फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   yateemkhana issue

और यतीमखाने की जमीन पर जौहर ट्रस्ट काबिज 

Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
yateemkhana issue
पत्रकारों से बातचीत करके शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम ।

विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि नाजायज कब्जे हटवाकर खाली कराई गई यतीमखाने की जमीन जौहर ट्रस्ट को दे दी गई है। जमीन का किराया भी तय कर दिया गया है। बाकी शिया वक्फ संपत्ति से भी अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। अवैध कब्जेदारों को नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि वक्फ विरोधी काम करने वाले एक मेंबर को हटा दिया गया है। वक्फ की जमीन पर रामपुर पब्लिक स्कूल बनाए जाएंगे ताकि गरीब बच्चे पढ़ सकें।

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी प्रबंध कमेटी शिया औकाफ के अध्यक्ष मुज्तबा आब्दी के आवास पर गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि यतीमखाने की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। अवैध कब्जेदारों को बातचीत के कई मौके दिए गए, लेकिन वह जगह छोडने को तैयार नहीं थे। मजबूरी में पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। जमीन खाली कराकर जौहर ट्रस्ट को दे दी गई।
विज्ञापन


साथ ही ट्रस्ट को ही वक्फ यतीमखाने का मुतवल्ली बना दिया गया। चेयरमैन ने कहा कि नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां चाहते हैं कि गरीब बच्चों को भी अच्छी तालीम दिलाई जाएं। इसके लिए यतीमखाने की जमीन पर रामपुर पब्लिक स्कूल की तामीर कराई जा रही है। आरपीएस में रिक्शा वालों और मजदूरों के बच्चे पढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि जो लोग जगह खाली कराने का विरोध कर रहे हैं वह गरीबों के दुश्मन  हैं। उनका मकसद अपनी सियासत चमकाना है। वह नहीं चाहते कि रामपुर के लोग तरक्की करें। उन्होंने कहा कि  कई और शिया वक्फ पर अवैध कब्जे हैं। इनमें कब्रिस्तान मुकामिरुल मोमनीन, करबला शरीफ और बाग मेहंदी हसन भी शामिल है। जांच में अवैध कब्जे पाए जाने पर कब्जेदारों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें कुछ दिन की मोहलत दी जाएगी। अगर नोटिस पर भी अवैध कब्जा नहीं हटाया तो पुलिस फोर्स का सहारा लेना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed