फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of sheetla devi

बच्चों की रक्ष्ाा के लिए शीतला माता की पूजा

Thu, 20 Apr 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
worship of sheetla devi
रामपुर के अग्रवाल धर्मशाला मंे शीतला माता की पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।

विज्ञापन

संक्रामक रोगों से बच्चों की रक्षा और भीषण गर्मी से शीतलता पाने के लिए माता शीतला देवी की पूजा को श्रद्धालु पूरे दिन जुटे रहे। इस दौरान आषाढ़ माह की शीतला अष्टमी तक लगातार पूजा चलेगी। इस दौरान पुजारी ने शक्ति दरबार में भक्तों के साथ माता की आरती उतारी। 

शक्ति दरबार में बुधवार को सुबह से शीतला माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालु जुट गए। पुजारी के ने शक्ति दरबार में शामिल भक्तों के साथ पहले आरती उतारी। पंडित विश्वनाथ मिश्रा ने बताया कि संक्रामक रोगों से बच्चों की रक्षा और देवी की पूजा उपासना से भीषण गर्मी से शीतलता मिलती है। माता की कृपा से वनस्पति उन्नति की भावना बनी रहती है। आषाढ़ माह की शीतला अष्टमी तक पूजा करने के लिए भक्त तैयार रहेंगे।
विज्ञापन


पुजारी ने माता शीतला देवी की पूजा के बाद महिलाओं को शुभ आशीर्वाद देकर इनकी मनोकामना पूरी करने का माता से आग्रह किया। इस दौरान श्री आदि शक्ति ज्वाला जी की जय हो के जयकारे भी लगे। इस दौरान पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, मंजू राधा, रितु आदर्श गुप्ता, मिथलेश, कुंती, रेखा सुमन विश्वनाथ शर्मा उमेश जीतू ललित सरोज रानी आदि मौजूद रहे। बाद में पंच दीप से आरती और हरे फलों का खीरा ककड़ी अंगूर बेल फल का प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed