फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of devi katiani

मां कात्यायनी के जयकारों से गूंज उठे मां शक्ति के दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
worship of devi katiani
रामपुर/बिलासपुर/केमरी/खजुरिया/मिलक।। नवरात्र महोत्सव में मां जगदंबा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। महामाई के जयकारों से शक्ति दरबार गूंज उठे। मातृ शक्ति ने मातारानी के छंद गाकर महामाईं का गुणगान किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही घरों में महामाई के दरबार में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी थी। भव्य रूप से सजे मां शक्ति के दरबार में महामाई को तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाई। परिवार के साथ सामूहिक रूप से विधि-विधान से पूजा अर्चना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद क्षमा याचना की । विश्व कल्याण की मंगल कामना के लिए मंत्रों के उच्चारण के बीच यज्ञ में आहुति दी। गणेश भगवान की स्तुति कर आरती उतारी। दिनभर मातारानी की पूजा अर्चना चलती रही। मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने सोमवार को मां दुर्गे के छठे स्वरूप मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी देवी के पूजन की तैयारियां शुरू कर दी घरों तथा मंदिरों में भव्य रुप से सजे दरबार में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से महारानी की पूजा अर्चना की। नगर की डैम कॉलोनी स्थित दुर्गा पंचायती भवानी मंदिर, माता महाकाली मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कॉलोनी, शिव मंदिर रामपुर रोड, शिव मंदिर शिवबाग मंडी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मनोरम मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, सिनेमा रोड स्थित शिव मंदि डंडिया वन स्थित मां दुर्गा मंदिर, ग्राम परेवा स्थित दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मां भगवती की स्तुति की और उपवास रखा। शाम को श्रद्धालुओं ने अपने घरों में पूजा कर आरती के पश्चात व्रत खोला। महिलाओं ने अपने घरों में छंद गाए और कुछ स्थानों पर महिलाओं ने संकटा देवी माता का भोग भी लगाया। खजुरिया और केमरी में भी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की आराधना कर उपवास रखे । मिलक में भक्तों ने सोमवार को कात्यायनी की आराधना की और उपवास रखा। मंदिरों और देव स्थानों पर हाजिरी लगाई और पूजा-अर्चना की और भक्तों ने उपवास रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
शक्तिपीठों में हुई मां की आराधना
रामपुर। शक्तिपुरम स्थित श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में पीठाधीश आचार्य डाक्टर राधेश्याम वासंतेय ने मां शक्ति स्वरूपा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। विश्व कल्याण की मंगल कामना को लेकर यज्ञ किया। पुराना गंज स्थित महामाया मंदिर में आचार्य अंशुल शर्मा ने विधि विधान से महामाई की पूजा अर्चना की। दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय का वाचन किया। पूजा अर्चना के बाद महामाई की आरती उतारी। अग्रवाल धर्मशाला स्थित मां शक्ति दरबार में पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। महामाईं की आरती उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर में मौजूद रहे। जिला पंचायत स्थित शिव मंदिर में पंडित नरेंद्र मिश्रा ने मां ज्वाला की पूजा अर्चना कराई। मां की आरती उतारी गई। आवास विकास गंगापुर स्थित माईं का थान,न्यू आवास विकास कालोनी नर्मदेश्वर मंदिर, पुराना आवास विकास शिव मंदिर, जोकीराम की बगिया, मिस्टन गंज स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, चीनी मिल गेट स्थित मनोकामना मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार,दत्ताराम शिवालय, ज्वालानगर स्थित माईं की कुटिया, कृष्णा कालोनी स्थित माता मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed