{"_id":"58ea8d144f1c1b1a205b737c","slug":"work-will-seen-hundred-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का जमीनी काम सौ दिन में दिखेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का जमीनी काम सौ दिन में दिखेगा
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
मंत्री बलदेव सिंह औलख ने भाजपा कार्यकर्ता के साथ की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि उनकी भाजपा सरकार का हर जमीनी विकास का काम सौ दिन बाद हर आम आदमी को दिखाई देने लगेगा। पूरे क्षेत्र में चमचमाती सड़कों के जाल बिछाए जाएंगे।
सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रविवार को कारगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नबाबगंज में अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम रात रात भर जाग कर पूरे प्रदेश के विकास का खाका तैयार कर रहे हैं और उसे अमलीजामा भी पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सभी क्षेत्रवासियों के ऋणी हैं। विकास कराकर कर्जा चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के प्रबंधकों व कमीशनखोरी कर रहे बुकसेलरों के खिलाफ शिकंजा पूरी तरह से कसा जा रहा है। खनन बंद को लेकर उनकी सरकार पूरी तरह से तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु हर गोविंदसर में मत्था टेका और दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह से आर्शीवाद लिया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, मंजीत सिंह अटवाल, ललित पांडेय, प्रधान दीपेंद्र सिंह नेगी दीपू, योगेश झाम, पूर्व प्रधान कुलबंत सिंह शोकर, अमृतपाल सिंह हैप्पी, विचित्र सिंह, तीरथ सिंह, अर्जुन सिंह गिल, अनिल मदान, अंशुल अग्रवाल, चित्रक मित्तल, बूटा सिंह, रोहिताश मौर्य, सौरभ यदुबंशी, सरदूल सिंह चीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री चकफेरी मोड स्थित श्री गुरुनानक राईस मिल में पहुंचे और राईस मिल व सीडस प्लांट स्वामियों से उनकी समस्याएं सुनीं। इस मौके पर गुरजीत सिंह गिल, अमृतपाल सिंह गिल आदि मौजूद रहे। नगर में डा पी के जैन के आवास पर पालिकाध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, कप्तान खां, विंद्रेश शर्मा, कस्तूर चंद्र जैन आदि मौजूद रहे।