फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wood smugglers fired on two forest guards patrolling, two injured

Rampur News: गश्त कर रहे दो वनकमियों पर लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग, दो घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:00 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wood smugglers fired on two forest guards patrolling, two injured
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रहे पीपली वन के बाइक सवार चार वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों ने फायर की। छर्रे लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी रात में मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला आदि धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीमांत पीपली वन की अंबरपुर वन चौकी पर तैनात वनरक्षक श्यामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि शुक्रवार की रात करीब 10:15 बजे वह बाइक से गश्त कर रहे थे। उनके साथ बाइक पर संविदाकर्मी साेवरन सिंह पीछे बैठा था। जबकि, दूसरी बाइक को संविदाकर्मी रूपचंद(40) निवासी ग्राम इटंगा बैरमनगर थाना खजुरिया चला रहा था। उनके पीछे बाइक पर आले हसन निवासी ग्राम कुमहरिया कलांं थाना मिलक खानम बैठे थे। उनका कहना है कि वह रात करीब 10:15 बजे बेरखेड़ी से आगे पुलिया से निकल रहे थे। इस दौरान पुलिया के पास खड़े दीपा, बंटी, पिंदर, सोनी, किंदी निवासी बरखेड़ा, परमजीत उर्फ पम्मा, मनोज दुबे निवासी ग्राम चंदेला ने फायर कर दिया। पीछे चल रहे संविदाकर्मी रूपचंद व आले हसन छर्रे लगने से घायल हो गए। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइकों की गति तेज कर दी और पहाड़पुर गांव की ओर भागे। इस दौरान हमलावरों ने उनकी मोटर साइकिलों का पीछा किया और ग्राम पहाड़पुर में महेंद्र सिंह के घर के पास उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान भी फायर किए। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। बाद में मामले की सूचना पाकर क्षेत्रीय वन अधिकारी स्वार मुजाहिद हसन, एसडीओ स्वार ओमप्रकाश राम भी पहुंच गए। बाद में दोनोंं घायलों को लेकर सभी लोग रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की सूचना कोतवाली प्रभारी को दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल रूपचंद की आंख, हाथ व पैर में छर्रे लगे हैं। जबकि, आले हसन के पीठ और पैर में छर्रे लगे हैं। बाद में सभी वनकर्मी दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल चले गए। शनिवार की दोपहर बाद श्यामलाल ने सभी सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी लोग लकड़ी की तस्करी करते हैं। उनके खिलाफ कई बार पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, इसीलिए वह लोग उनसे रंजिश भी रखते हैं। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed