फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women try to suicide in bhakhara dam

महिला ने भाखड़ा डैम में लगाई छलांग

Wed, 01 Aug 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
women try to suicide in bhakhara dam
नाजमा बेगम

विज्ञापन
 घरेलू कलह से परेशान रामपुर निवासी एक महिला ने बुधवार की शाम आत्महत्या करने के लिए नगर की भाखड़ा डैम में छलांग लगा दी, मगर लेागों ने उसे बचा लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे नगर की भाखड़ा डैम पर पानी देखने वाले लेागों की भीड़ लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के दौरान बुर्कानशीं एक महिला ने देखते ही देखते लोगों के सामने ही डैम के पानी की धार में छलांग लगा दी।  महिला पानी की तेज धार में  बहने लगी। इस दौरान लोगों ने शेार मचा दिया। शोर शराब सुनकर मौके पर तमाम लेागों की भीड़ जुट गई। इस बीच महिला को बचाने के प्रयास में कुछ युवकों ने भी डैम में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


तैराकों ने पानी में बह रही महिला को किसी तरह बचा लिया और बाहर ले आए। सूचना पर डायल 100 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को गंभीर घायल व बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक उपचार के दौरान अस्पताल में महिला ने  बेहोशी की हालत में स्वयं को रामपुर के मोटे खां की हुईया निवासी आरिफ मियां की पत्नी नाजमा बेगम बताया। पुलिस व चिकित्सकों ने उससे डैम में कूदकर आत्महत्या करने के प्रयास की वजह भी पूछी, मगर वह कुछ भी नहीं बता सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिडिात्सकों का कहना है कि महिला पत्थरों पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी वजह से वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को भेजी है। पुलिस का कहना है कि संभवत: महिला का किसी बात को लेकर घर वालों  से विवाद हो गया होगा। डैम में महिला के कूदने की वजह उससे पूछताछ के बाद साफ होगी। फिलहाल पुलिस जांच करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed