{"_id":"60f46a3f8ebc3e6d411546dc","slug":"women-killed-women-rampur-news-mbd396185842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में गिरा मोबाइल तो एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में गिरा मोबाइल तो एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर ले ली जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पानी के जग में मोबाइल गिर जाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
भोट थाना क्षेत्र के बैरम नगर गांव निवासी नासिर अली कारपेंटर (बढ़ई) का काम करता है। वह पत्नी तसलीम (36) और पांच बच्चों के साथ गंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती नानकार में एक किराए के मकान में पांच साल से रह रहा है। उसकी पत्नी तसलीम घर में ही रहकर जरी-जरदोजी का काम करती थी। जिस बिल्डिंग के मकान में नासिर किराए पर रहता है, वहीं अन्य मकान में चार और परिवार रहते हैं। एक मकान में वाहन चालक रिजवान उर्फ दानिश अपनी पत्नी रेशमा और बच्चों के साथ रहता था। पास में ही रहने के कारण दोनों परिवारों में काफी अच्छे संबंध थे। शनिवार रात को रेशमा का बच्चा रो रहा था। इस कारण उसने घर का खाना बनाने के लिए तसलीम की बेटी फरहीन को बुला लिया। इस बीच रेशमा के मोबाइल पर फरहीन का हाथ लग गया और मोबाइल पानी के जग में गिर गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद में समझाने पहुंची फरहीन की मां तसलीम की गर्दन पर रेशमा ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आननफानन में परिजन पुलिस के साथ तसलीम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रेशमा को चाकू सहित गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।