फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died due to dengue

Rampur News: मिलक में डेंगू से महिला की जान गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
women died due to dengue
मिलक। क्षेत्र के सिंगरा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वेदवती (42) की बरेली में डेंगू से मौत हो गई। महिला को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। परिवार वाले उसको लेकर बरेली के हायर सेंटर पहुंचे थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही परिवार के लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इलाज के लिए बरेली के एक हायर सेंटर पर पहुंचे थे। यहां जांच में उसको डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला के इकलौते बेटे सुमित(21) की आठ माह पहले ही ब्रेन हैमरेज से मौत हो चुकी है। वह अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गई है। पीएचसी अधीक्षक मोहित रस्तोगी ने महिला की डेंगू से मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने गांव में टीम को भेजकर डेंगू संदिग्ध मरीजों की जांच करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed