{"_id":"65b573a5a2547cbb2d0dbbe6","slug":"woman-riding-bike-dies-in-collision-with-truck-two-people-injured-rampur-news-c-282-1-smbd1025-114636-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, दो लोग घायल
Sun, 28 Jan 2024 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शशि यादव 25 पत्नी पप्पू यादव निवासी साक्षीपुरम थाना ट्रांजिट कैंप रूद्रपुर की मौत हो गई। महिला के पति समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप के मोहल्ला साक्षीपुरम निवासी पप्पू यादव के अनुसार वह शुक्रवार की सुबह 7:45 बजे बाइक से पत्नी शशि यादव 25 को केमरी से दवाई दिलाकर वापस अपने घर जा रहा था। बाइक पर उसके साथ उसका एक दोस्त राकेश कुमार भी बैठा था। कोतवाली क्षेत्र में केमरी रोड पर ग्राम धावनी हसनपुर के समीप एक ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों लोग रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने एंबुलेंस के जरिए घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने शशि को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल पप्पू यादव व राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।