फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Immersion processions for Ganesh idols took place amidst the beating of drums and the air filled with *abeer* and *gulal*.

Rampur News: ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के बीच निकलीं गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं

Mon, 21 Sep 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Immersion processions for Ganesh idols took place amidst the beating of drums and the air filled with *abeer* and *gulal*.
रामपुर। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गुलाल की बौछार और गणपति के जयकारों के बीच रविवार को शहर गणेश भक्ति में डूबा नजर आया।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन के पश्चात भगवान गणेश की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन यात्राएं निकालीं। सड़कों पर जहां नजर गई, वहीं श्रद्धालुओं की टोलियां अबीर-गुलाल उड़ाते और गणपति के जयकारे लगाते नजर आईं। युवा डीजे और ढोल की धुन पर जमकर थिरके तो महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

गणपत सेवा समिति व बाल गणेश मंडल की ओर से गणेश महोत्सव धूमधाम से सराय गेट संतोषी माता के मंदिर में मनाया गया। इस मौके पर सुबह 10 बजे भगवान गणेश की 101 दीपकों से आरती और शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत सराय गेट से होते हुए चौकी हजियानी तवलचियान, हजियानी-हथियानी, मिष्ठान गंज, अनाज मंडी, राजद्वारा, चंद्रा कुमारी धर्मशाला, सराफा बाजार और नयागंज होते हुए गांधी समाधि पहुंची। इस बीच दिल्ली का भारत बैंड धार्मिक धुनें बजा रहा था और भक्त भजन गाते हुए चल रहे थे। बैंड-बाजे की धुन पर खूब भांगड़ा हुआ।
यहां से कोसी नदी के तट पर पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। शोभायात्रा में अंकित कुमार, दिनेश कुमार, कमल कुमार तुरैहा, अरविंद कश्यप, अमित यादव, राजू सुमन, सुरेश कुमार, दीपक, अमित, शोभित भटनागर, पवन कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
0000
मराठा मंडल ने किया भगवान गणेश को विदा
रामपुर। गणेश महोत्सव के समापन पर शहर में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। मराठा मंडल की ओर से भी पूजा-अर्चना और आरती के बाद गणेश जी को विदाई दी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने शंख ध्वनि के साथ विश्व कल्याण, मानव कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। महाराष्ट्र से आए ढोल-नगाड़ों और धार्मिक संगीत के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा शाम तक शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी समाधि स्थल पहुंची। यहां से श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर कोसी नदी पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद विधिवत विसर्जन किया गया। मराठा मंडल अध्यक्ष श्रीतोष मराठा, सुरेश मराठा, सोमनाथ मराठा, महिला शक्ति सहित राजेंद्र सिंह, राम भरोसे लाल यादव मौजूद रहे। संवाद

0000
मोहल्लों में निकाली गणेश यात्रा, उड़ाया अबीर-गुलाल
रामपुर। शहर के मोहल्ला बाबा दीप सिंह नगर में बाशिंदों ने डीजे लगाकर गाजे-बाजे के साथ विदाई दी। इस दौरान आगे मोहल्ले के लोग अबीर-गुलाल उड़ाकर गीतों पर थिरक रहे थे तो वहीं महिलाओं ने भी खूब रंग जमाया। एक टोली गुजरने के बाद कुछ देर बाद शहर के दूसरे छोर से डीजे की आवाज आई। बिलासपुर गेट के आगे रहने वाले लोगों ने गाजे-बाजे के साथ गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली। इस दौरान लोग जमकर थिरके। इस बीच युवाओं में विसर्जन यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां जमकर नाचीं। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। बच्चों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह लोग यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे खड़े नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed