फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Exhibition of rare books and manuscripts on the foundation day of Saulat Public Library.

Rampur News: सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों की प्रदर्शनी

Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of rare books and manuscripts on the foundation day of Saulat Public Library.
रामपुर। सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के स्थापना दिवस पर रविवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में प्राचीन पांडुलिपियों, पुस्तकों और पुराने समाचार पत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ रामपुर रजा लाइब्रेरी के पूर्व निदेशक प्रो. अजीज उद्दीन हुसैन हमदानी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में लाइब्रेरी के ऐतिहासिक और दुर्लभ संग्रह को प्रदर्शित किया गया। इसमें कुरान पाक की अनमोल प्रतियों के साथ मसनवी मौलाना रूमी, शरहे अबुल फजल, फरहांग बहार दानिश, शरहे गुलिस्तान सादी, शरहे कसाईद बदर, शरहे सिकंदरनामा, फखरे अल मुतल्लेमीन, तारीख बगावत हिंद, अनवार सहेली, शजरा नवाबीन रामपुर और तज्करा कामिलाने रामपुर जैसी पुस्तकें शामिल रहीं। इसके अलावा पुराने समाचार पत्रों की फाइलें भी लोगों के लिए प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

दुर्लभ पुस्तकों और पांडुलिपियों को देखने के लिए लोगों की रुचि रही। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चली। इस अवसर पर सचिव डॉ. अदनान जियाई, मौलाना मोहम्मद असलम जावेद कासमी, डॉ. हसन अहमद निजामी, डॉ. शुऐब रजा खां वारसी, प्रो. जहीर रहमती, खलील अहमद खां, डॉ. सैयद अनवार उल हसन, डॉ. मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed