फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies in hospital, family members uproar

Rampur News: अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital, family members uproar
रामपुर। बाजपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची बाजपुर पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो मासूम बच्चे हैं।मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता गांव निवासी चरण सिंह की बेटी कंचन की शादी चार वर्ष पूर्व उत्तराखंड के गदरपुर सकैनिया निवासी सुरेश के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह सुरेश की पत्नी कंचन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। देर रात करीब 11 बजे कंचन की हालत अचानक बिगड़ गई, जब तक चिकित्सक आते तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला की मौत की जानकारी मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों की अस्पताल स्टाफ के साथ जमकर नोकझोंक हुई। सूचना मिलने पर थाना बाजपुर के एसएसआई जसवीर चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच विवाहिता की मौत से परिजन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। मृतका के दो बेटे क्रमश: ढाई और एक वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed