{"_id":"69b477da64231146d20c21bd","slug":"woman-dies-after-operation-uproar-ensues-hospital-sealed-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166234-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा, अस्पताल सील
Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और फर्जी तरीके से अस्पताल चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया।
पटवाई थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी जोगिंदर ने बताया कि 10 मार्च को उसने अपनी पत्नी रेखा (28) को इलाज के लिए बाब दीप सिंह नगर स्थित एमएस दादू अस्पताल में लेकर गया था। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सरफराज ने जांच के बाद महिला के पेट में पथरी होने की बात बताकर उसे भर्ती कर लिया।
परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। महिला की हालत बिगड़ते देख डॉक्टर सरफराज अस्पताल छोड़कर चला गया। काफी देर तक कोई डॉक्टर या स्टाफ मदद के लिए नहीं पहुंचा। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद परिजन अस्पताल में रोते-बिलखते रहे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर सरफराज फर्जी तरीके से अस्पताल चला रहा है और अस्पताल के बोर्ड पर एमबीबीएस जनरल सर्जन का नाम लिख रखा है।
आरोप है कि दूसरे डॉक्टर के नाम का इस्तेमाल कर मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि शहर में कई निजी अस्पताल बिना उचित पंजीकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों के संचालित हो रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को सील कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में अस्पताल को सील कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ