फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after being buried under a mound of mud

Rampur News: मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being buried under a mound of mud
शाहबाद। तहसील क्षेत्र के ओसी गांव निवासी जाफर की पत्नी रेशमा (31) के साथ तालाब किनारे मिट्टी खोदते समय हादसा हो गया। मिट्टी की ढांग के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार रविवार दोपहर को महिला रेशमा घर की दीवारों की लिसाई के लिए मिट्टी खोदने के लिए गांव के तालाब किनारे गई थी। महिला के साथ में गांव के ही कल्लू की बेटी मोती (8) साथ में गई थी। मिट्टी खोदते समय ढांग महिला के ऊपर गिर पड़ी। इस हादसे के दौरान महिला मिट्टी के नीचे दब गई और मोती के हल्की-फुल्की चोटें आई। हादसे के बाद चीख निकलने पर आस-पास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर मिट्टी के नीचे दबी महिला को निकाला गया। तत्काल ग्रामीण घायल महिला को संभल के चंदौसी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। चंदौसी के डॉक्टर दिखाया गया, लेकिन महिला को देखकर मृत घोषित कर दिया। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति बेसुध हो गए और दिल्ली से तुरंत गांव के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed