फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in court in three case of azajm kha

सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज तीन मामलों में हुई सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
witness reached in court in three case of azajm kha
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर, गंज और शहर कोतवाली में दर्ज एक-एक मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें भड़काऊ भाषण देने, यतीमखाना प्रकरण और डूंगरपुर प्रकरण का मामला शामिल है। इन तीनों मामलों में गवाह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें यतीमखाना प्रकरण के वादी की गवाही पूरी हो गई है, जबकि शेष दोनों मामलों में गवाही जारी है। अब इन मामलों में एक, नौ और 15 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन

शहजादनगर थाने में आजम खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में साल 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वहीं, यतीमखाना प्रकरण में आजम खां के इशारे पर लूटपाट करने, मारपीट करने और बस्ती पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने के आरोप में शहर कोतवाली थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे। डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में आजम खां के इशारे पर बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट करने व उनके मकानों पर बुलडोजर चलवाने का आरोप है।
विज्ञापन

ये सभी मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं। यतीमखाना प्रकरण के गवाह साजिद की गवाही पूरी हो गई है। जबकि, डूंगरपुर प्रकरण में हेडकांस्टेबल सुभाष की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। भड़काऊ भाषण के मामले में विवेचक दरोगा अमर सिंह की जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब भड़काऊ भाषण के मामले में एक सितंबर, डूंगरपुर प्रकरण में नौ सितंबर और यतीमखाना प्रकरण में 15 सितंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed