{"_id":"5ff36b268ebc3e08bf658d51","slug":"wife-refuses-to-go-with-her-husband-consumes-poisonous-substance-rampur-news-mbd37496704","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार तो पति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार तो पति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। नाराज होकर मायके आ गई पत्नी को लेने पहुंचे पति के साथ पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया। जिस पर पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आननफानन में ससुराल वालों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के नसीरपुर धन्ना गांव निवासी सुरेंद्र से हुई थी। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व सुरेंद्र की पत्नी नाराज होकर अपने मायके आ गई थी। सोमवार को सुरेंद्र उसे बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। पत्नी के साथ नहीं आने पर पति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले सेवन के बाद हालत बिगड़ने पर ससुर ने डायल 112 पुलिस को फोन कर बुला लिया और उनके हवाले कर दिया। डायल 112 गाड़ी पर तैनात सिपाही नाजिर हुसैन, कुलदीप और हेड कांस्टेबल विरेंद्र सिंह उसे आननफानन में शाहबाद अस्पताल ले आए। उधर, सूचना पाकर पीड़ित युवक का पिता भी शाहबाद अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित युवक के पिता पप्पू ने बताया कि उनका बेटा शाहबाद की राणा मिल पर सुरक्षाकर्मी की नौकरी भी करता है। बेटे की हालत देख पप्पू ने सुरेंद्र के ससुरालजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।