फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wheat benefits from rain, mustard and pea crops suffer loss

Rampur News: बारिश से गेहूं को फायदा, सरसों व मटर की फसल को नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Wheat benefits from rain, mustard and pea crops suffer loss
रामपुर। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इससे जहां मौसम और सर्दीला हो गया, वहीं फसलों पर भी इसका असर पड़ा। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ ही तेज हवा चलने से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं के साथ ही यह बारिश गन्ने की पेड़ी के लिए फायदेमंद साबित हुई है। किसान ऋषिपाल का कहना है कि मटर के खेत में पानी भरने से मटर की फसल को भी नुकसान है। वहीं आसमान में बादलों को देखकर वे किसान बेहद चिंतित हैं, जिनकी फसल पककर तैयार है। अगर ऐसे में तेज हवा के साथ बारिश होती है, तो सरसों की फसल गिर सकती है। वहीं बारिश से खेतों में पानी भरने से गन्ने की कटाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

स्वार के धनौरी निवासी लहसुन उत्पादक धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि लहसुन के लिए भी बारिश लाभकारी है। मिलकदूंदी निवासी किसान जहीर खां और शाहिद खां का कहना है बारिश से सरसों को नुकसान होने की संभावना है। कई फसलों के लिए फायदेमंद भी है।
विज्ञापन


0000000000000000000000

बारिश से गेहूं की फसल को बड़ा फायदा पहुंचा है। साथ ही गन्ने की पेड़ी के लिए भी बारिश फायदेमंद है। तेज हवा और ओलावृष्टि हुई तो फसल खराब होने की पूरी संभावना है। - नावेद खान, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000

- मेरे 32 बीघा खेत में सरसों की फसल है। हवा के साथ हुई बारिश से खेत के कई हिस्सों में सरसों की फसल गिर गई है। अब ज्यादा बारिश हुई, तो फसल पूरी तरह से गिर जाएगी। जिससे बड़ा नुकसान होगा।
महफूज आलम, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed