{"_id":"6acaa0d2a338806b1b06b3c2","slug":"rampur-ranks-first-in-the-state-in-the-cm-dashboard-rankings-rampur-news-c-282-1-rmp1004-182202-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में रामपुर प्रदेश में अव्वल
Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की सितंबर 2026 की रैंकिंग में रामपुर पुलिस ने प्रदेश में फिर पहला स्थान हासिल किया है। कानून-व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण समेत विभिन्न मानकों पर जिले को 86.70 प्रतिशत अंक मिले हैं। खास बात यह है कि जुलाई 2024 से अब तक रामपुर 26 बार प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है। जून 2025 में जिले को दूसरा स्थान मिला था।
एसपी अनिल सिंह शिशोदिया के अनुसार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग 50 बिंदुओं पर किए गए कार्यों के आधार पर तय की जाती है। इनमें अपराध नियंत्रण, गंभीर अपराधों की विवेचना, वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तथा महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में पुलिस की कार्रवाई शामिल है। इसके साथ ही एससी-एसटी अधिनियम, पॉक्सो, गैंगस्टर, गुंडा, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई का भी आकलन किया जाता है। रैंकिंग में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण, सीसीटीएनएस पर दर्ज शिकायतों, डायल 112 के रिस्पांस टाइम और कॉलर संतुष्टि को भी महत्व दिया जाता है। इसके अलावा लंबित विवेचनाओं, न्यायालयों में गवाहों की उपस्थिति, गंभीर मामलों में सजा, चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन जैसे बिंदु भी शामिल हैं।