फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The rates were included in the 2024 proposal; now, there is a wait to table them again at the 2026 board meeting

Rampur News: वर्ष-2024 के प्रस्ताव में थी दरें, अब 2026 की बोर्ड बैठक में फिर रखने का इंतजार

Sun, 11 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The rates were included in the 2024 proposal; now, there is a wait to table them again at the 2026 board meeting
रामपुर। शहर की सड़कों से लेकर प्रमुख चौराहों तक होर्डिंग-बैनर का जाल फैला है लेकिन नगर पालिका की व्यवस्था कागजों में उलझी हुई है। विज्ञापन शुल्क वसूलने के लिए न ठेके की व्यवस्था समय से हो सकी और न ही अवैध रूप से लगाए जा रहे होर्डिंग-बैनर पर कार्रवाई हुई। नतीजा यह है कि शौकत अली रोड, सिविल लाइंस, नैनीताल रोड और ज्वालानगर समेत कई इलाकों में जगह-जगह बैनर-पोस्टर लगे हैं। सवाल यह है कि जब पालिका ने अनुमति नहीं दी तो ये होर्डिंग किसके इशारे पर लगाए गए और इनका शुल्क किसने वसूला।
विज्ञापन




नगर पालिका में बोर्ड बैठकों के दौरान योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर प्रस्ताव तो रखे जाते हैं, लेकिन उन पर अमल की रफ्तार बेहद धीमी है। होर्डिंग-बैनर का ठेका वर्ष 2022 में समाप्त हो गया था। इसके बाद वर्ष 2024 में बोर्ड बैठक में विज्ञापन की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन इस पर भी अमल नहीं हो सका। करीब चार साल से ठेके और शुल्क वसूली की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी है। अब अधिकारियों का कहना है कि इस प्रस्ताव को अक्तूबर में होने वाली बोर्ड बैठक में फिर से रखा जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे बड़े होर्डिंग और यूनीपोल सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय बने हुए हैं। तेज आंधी के दौरान कई बार बड़े होर्डिंग गिरने की कगार तक पहुंच गए। कई स्थानों पर पुराने होर्डिंग अब भी लगे हैं, जबकि उनके एंगल तक बाहर निकल आए हैं। ऐसे में इनके आसपास से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके बावजूद पालिका की ओर से न तो नियमित निगरानी की गई और न ही नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed