फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Passengers inconvenienced by the non-operation of Intercity and Lucknow Mail; opted for state transport buses instead.

Rampur News: इंटरसिटी और लखनऊ मेल नहीं चलने से परेशान रहे यात्री, पकड़ी रोडवेज की राह

Sun, 11 Oct 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Passengers inconvenienced by the non-operation of Intercity and Lucknow Mail; opted for state transport buses instead.
रामपुर। रामपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन में फेरबदल का असर यात्रियों पर पड़ रहा है। कासगंज-इंटरसिटी और लखनऊ मेल के नहीं आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करने के बाद कई यात्रियों ने रोडवेज से सफर करने का फैसला किया। इसके बाद वे रोडवेज बसों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन




शनिवार को स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को ट्रेनों के नहीं आने से अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। खासकर उन यात्रियों को अधिक परेशानी हुई, जिन्हें जरूरी काम से दूसरे शहरों तक पहुंचना था। ट्रेन का इंतजार करने के बाद यात्रियों ने बसों का रुख किया। रेलवे ने कई ट्रेनों के रूटों में फेरबदल कर दिया गया है। इसमें खासकर रामपुर से होकर गुजरने वाली लखनऊ मेल और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से काफी अधिक यात्री बरेली और अन्य जिलों तक सफर करते हैं। इन ट्रेनों के रूट बदलने से दिल्ली जाने वाले और बरेली से आगे जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई है। इससे उन्हें बसों से सफर करना पड़ा। यही नहीं कई लोग स्टेशन और रोडवेज की तरफ घूम रही टैक्सी पर बुक करके भी अपने जिलों को निकले। स्टेशन पर कई घंटे लोग ट्रेनों का इंतजार करते रहे। इधर, स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद आजम ने बताया कि ट्रेनों में हुए फेरबदल की वजह से लोगों को यह दिक्कत उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed