फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   We stepped on the moon and danced

Rampur News: चांद पर पड़े कदम और झूम उठे हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
We stepped on the moon and danced
रामपुर के दयावती मोदी अकादमी में चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण देखते छात्र-छात
रामपुर। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरे देश के साथ रामपुर में भी जश्न का माहौल दिखाई दिया। रामपुर में घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर टीवी स्क्रीन से लेकर लोग मोबाइल पर टकटकी लगाए हुए इस ऐतिहासिक के पल के गवाह बनते हुए नजर आए। जैसे ही चंद्रयान की लैंडिंग सफल हुई वैसे ही लोग खुशी से उछल पड़े। इस दौरान कहीं आतिशबाजी की गई तो कहीं मिठाई बांटी गई। लोगों में इसको लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया।चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग बुधवार की शाम को हुई, जिसका सीधा प्रसारण टीवी चैनलों पर दिखाया गया। शाम से ही लोग टीवी के जरिये लाइव प्रसारण को देखते हुए नजर आ रहे थे । शाम करीब 6.04 बजे जैसे ही चंद्रयान 3 लैंडिंग की तस्वीरें जब लोगों के सामने आईं तो लोग टकटकी लगाकर लाइव प्रसारण देख रहे लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान स्कूल-काॅलेजों में बड़ी स्क्रीन पर इस घटना को दिखाया गया। इसके अलावा कई टीवी शो रूम में भी इसका सीधा प्रसारण लोग देखते हुए नजर आए। बाजारों में दुकानों पर लोग इसका सीधा प्रसारण देखते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

लैंडिंग के बाद सिविल लाइंस के गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में आतिशबाजी की गई। साथ ही मिठाई भी बांटी गई। इस मौके पर सिंह सेवक जत्था एवं गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी द्वारा चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग होने पर खुशी जाहिर की। प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना, महेंद्र सिंह होरा, राधे श्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, पपिंदर सिंह, जसमीत सिंह, चरनजीत सिंह ,वाधवा मुखयग्रंथि सेवा सिंह, धनवंत सिंह, अमरजीत सिंह आहूजा, जशनदीप सिंह, रवैल सिंह, रौनक सहगल उपस्थित थे। इसके अलावा वीर खालसा सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारा रोड पर मिठाई बांटी गई। समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह ने चंद्रयान:3 की लैंडिंग पर वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही देश के लिए गौरवशाली पल होने की बात कही। इसके अलावा कई संगठनों ने भी खुशी मनाई।

रामपुर के दयावती मोदी अकादमी में चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण देखते छात्र-छात

रामपुर के दयावती मोदी अकादमी में चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरने का लाइव प्रसारण देखते छात्र-छात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed