{"_id":"68ab7640a897f9d1930e46dc","slug":"water-supply-stopped-for-two-days-due-to-pipe-leakage-in-bilaspur-rampur-news-c-282-1-smbd1025-152134-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिलासपुर में पाइप लीकेज से पानी की आपूर्ति दो दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिलासपुर में पाइप लीकेज से पानी की आपूर्ति दो दिन के लिए बंद
Mon, 25 Aug 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में लीकेज पाइप लाइन को ठीक करते श्रमिक। संवाद
बिलासपुर (रामपुर)। सिनेमा रोड पर भूमिगत पेयजल पाइप लाइन में रिसाव होने के कारण नगर पालिका ने रविवार और सोमवार को पूरे नगर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी है। मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और मंगलवार से पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो जाएगी।
नगरवासियों ने घरों में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की तो पेयजल लाइन में गंदा पानी का रिसाव पाया गया। कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि मरम्मत का कार्य सोमवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी जमा होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका कर्मी और श्रमिक रविवार से ही कार्य में जुटे हुए हैं। संवाद