फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Was waiting for two years to take revenge of son's murder

Rampur News: बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए दो साल से कर रहे थे इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Was waiting for two years to take revenge of son's murder
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसिया ज्वालापुर में सोमवार को हुई कैंटर चालक आरिफ की हत्या बदला लेने के लिए की गई। हत्या का आरोप ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी फरजंद और उनके बेटे राजिम पर है। कैंटर चालक आरिफ ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी साजिम की हत्या के आरोप में दो साल पहले जेल गया था। इस समय वह जमानत पर बाहर था। दो साल से साजिम के पिता और भाई बदला लेने के इंतजार में थे। जिस समय हत्या हुई उस समय वहां तमाम लोग थे, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर 2021 को ग्राम ज्वालापुर भैंसिया निवासी साजिम पुत्र फरजंद की हत्या की गई थी। फरजंद पुत्र मोहम्मद अली खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनका पुत्र साजिम (30) कार चलाने का काम करता था। वह 19 दिसंबर की शाम करीब 7:00 बजे कार से रामपुर से अपने घर लौट रहा था। ग्राम ज्वालापुर के समीप बाइक सवार कुछ लोगों ने उनके पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। फरजंद ने पांच लोगों को नामजद करते हुए वह तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान नामजद सभी आरोपी पुलिस की विवेचना में झूठे पाए गए थे। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान ग्राम सकटुआ निवासी आरिफ अंसारी पुत्र फिदा हुसैन समेत अन्य पांच लोग प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया था और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद आरिफ 21 मार्च 2022 को जमानत पर छूट कर घर आ गया था और कैंटर चलाने का काम करने लगा था। लोगों का कहना है कि सोमवार की दोपहर ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी हाजी लियाकत के घर में 11वीं की दावत में शामिल होने के लिए आरिफ अंसारी और फरजंद का पुत्र भी गया हुआ था। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद फरजंद ने अपने पुत्र के साथ हाजी लियाकत के घर के सामने ही गोलियों से भून कर आरिफ की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर जब आरिफ अंसारी की गोलियों से भून कर हत्या की गई तो उसे समय तमाम लोग मौके पर मौजूद थे। दावत में आए लोग तमाशबीन भी बने रह रहे थे। ग्रामीणों में चर्चा थी की हत्यारोपी सभी के सामने आए और सभी के सामने चले गए। मगर किसी ने भी बचाने का साहस नहीं किया। लोग पुलिस को सच्चाई बताने से बचते नजर आए। पुलिसिया पूछताछ में लोग चुप्पी साधे रहे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

गैंगस्टर का आरोपी था आरिफ
कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि ग्राम ज्वालापुर भैंसिया निवासी साजिम की हत्या में आरोपी आरिफ अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने 16 मार्च 2022 को गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी।
----------

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ग्राम भैंसिया ज्वालापुर पहुंचकर आरिफ अंसारी की हत्या के मामले में जांच की। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोखर को निर्देश दिए कि वह तुरंत ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करें। एसपी ने कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, ईसानगर चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी, कोतवाली के दरोगा रामवीर सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित कीं। तीनों टीमें हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार की रातभर संदिग्ध स्थानों पर दबिश देती रहीं।

------------------------------

एक हत्यारोपी के नजदीक पहुंची पुलिस
आरिफ की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीमें एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed