फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vote counting data will be uploaded on Encore app

Rampur News: एनकोर एप पर अपलोड होंगे मतगणना के आंकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Vote counting data will be uploaded on Encore app
रामपुर। चार जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतगणना के दौरान हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतगणना संबंधी प्रपत्रों में अंकित करते हुए राउंड संबंधी आंकड़ों की टेबुलेशन का कार्य करते हुए सही आंकड़ों को एनकोर एप पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए टीमें तैनात की गई हैं।चार जून को मतगणना का कार्य होना है। मतगणना का कार्य निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग के आदेश पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मतगणना संबंधी प्रपत्रों में मतगणना आंकड़ों के अंकित करते हुए टेबुलेशन का कार्य करने हेतु लेखा टीम की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार टेबुलेशन कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए हैं। जिनमें स्वार के लिए लेखाकार जिला कृषि अधिकारी कार्यालय निर्मल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अनूप कुमार राजपूत, चमरौआ के लिए कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकरी लेखाकार नत्थू सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सुधीर कुमार, बिलासपुर के लिए कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी सहायक लेखाकार विजय सिंह, अधीक्षक उद्यान विभाग के लेखाकार बब्बीलाल, रामपुर के लिए खंडीय लेखाकार अमित जैन, कोषाधिकारी कार्यालय के लेखाकर ब्रजेश सक्सेना, मिलक के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय के लेखाकार संजय गौड़, नगर खंड के लेखाकार श्रीकांत सैनी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारियों को मतगणना को सपन्न कराने के लिए नियुक्त किया गया है। बताया कि नियुक्त लेखा संवर्गीय कर्मचारी अपने से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ व एआरओ के दिशा-निर्देशानुसार मतगणना आंकड़ों को अंकित करते हुए टेबुलेशन का कार्य संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------
डीएम ने किया मंडी समिति का निरीक्षण
रामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारी के संबंध में नवीन मंडी परिसर रामपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए मतगणना स्थलों पर तैयारी का जायजा लिया।
उन्होंने जगह-जगह बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए। मंडी परिसर के प्रत्येक गेट से प्रवेश करने वाले विधानसभा वार मतगणना एजेंट एवं मतगणना कार्मिकों के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की। कहा कि जगह-जगह साइनेज भी लगाए जाएं ताकि मतगणना कार्मिकों और मतगणना एजेंटों को निर्धारित स्थल पर पहुंचने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

गर्मी के दृष्टिगत भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने पर्याप्त प्रबंध करने के लिए निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह और नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित सभी एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed