{"_id":"6ac9542da658adc3d709cb8d","slug":"census-training-concluded-dm-distributed-certificates-rampur-news-c-282-1-rmp1027-182092-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जनगणना का प्रशिक्षण पूरा, डीएम ने बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जनगणना का प्रशिक्षण पूरा, डीएम ने बांटे प्रमाणपत्र
Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिला फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा हो गया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 35 फील्ड ट्रेनर्स को प्रमाणपत्र वितरित किए।
उन्होंने जनगणना के आंकड़ों की शुद्धता पर जोर देते हुए सभी कार्मिकों को जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। जिला जनगणना अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक मकान सूचीकरण और जनसंख्या गणना चलेगी। पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण होगा, जिसमें चार जनवरी को बेघर परिवारों की गणना भी शामिल है। डीएम ने लोगों से स्वगणना पोर्टल के माध्यम से जानकारी दर्ज करने और गणनाकर्मियों को सही विवरण उपलब्ध कराने की अपील की। संवाद